अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(ब्यूरो)।
रेलवे स्टेशन दौराला पर बुधवार सुबह दिल्ली निजामुद्दीन-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी आ जाने के कारण करीब दो घंटे ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मेरठ सिटी स्टेशन से दूसरा इंजन दौराला पहुंचा और ट्रेन को रवाना किया गया।
दिल्ली निजामुद्दीन से अंबाला कैंट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बुधवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे दौराला रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी दौरान ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी आ गई। इसकी जानकारी मेरठ में उच्चाधिकारियों को दी गई। वहीं, ट्रेन के लिए दूसरा इंजन दौराला रेलवे स्टेशन पर भेजा गया। इस बीच ट्रेन लगभग दो घंटा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को करीब साढे़ सात बजे रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दौराला स्टेशन मास्टर चमनलाल ने कहा कि पावर फेल हो जाने से ट्रेन रुक गई थी। दूसरी पावर लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
महत्वपूर्ण:
दूसरा इंजन आने तक करीब दो घंटे दौराला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन