फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के नाम उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
उत्तर प्रदेश किसान सभा ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सभी किसानों का कर्ज माफ किए जाने, जिनको कर्ज माफी का लाभ नहीं मिला है उन पर पेनल्टी नहीं लगाए जाने की मांग की है।
किसान सभा ने सीएम के नाम उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में समस्त किसानों का सहकारी और सरकारी कर्ज माफ करने का वायदा किया था। साथ ही यह भी कहा था कि किसान को उसकी फसलों का वाजिब दाम भी मिलेगा। सरकार बनने के बाद घोषणा की गई कि 31 मार्च 16 से पहले कर्ज लेने वाले किसानों का ही कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किसानों की संख्या 20 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है, जो कर्ज लेकर उसको अदा करना नहीं चाहते। सरकार ने 80 प्रतिशत किसानों के साथ छल किया है। भाजपा सरकार के कथनी और करनी में अंतर होने से किसानों का उससे मोह भंग हो रहा है। सरकार की घोषणा से ही लाखों किसान कर्ज माफी की उम्मीद में समय पर कर्ज और ब्याज जमा नहीं कर पाए। जिस कारण बैंकों और समितियों आदि ने तीन प्रतिशत के स्थान पर 11.50 प्रतिशत ब्याज सहित पेनल्टी लगाई जा रही है। जिससे किसान हताश और परेशान हैं। इससे किसानों की आत्महत्याओं में और वृद्धि होगी। ज्ञापन में मांग की कि प्रदेश के किसानों को जिन्होंने समय पर ऋण दिया या नहीं दिया को कर्ज माफी का लाभ देकर उनके साथ न्याय किया जाए। ऐसे किसान जिन्हें कर्ज माफी का लाभ नहीं दिया गया है। उन पर पेनल्टी नहीं लगाई जाए और ब्याज माफ किया जाए और बैंकों को निर्देश दिए जाए कि किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाए। ज्ञापन देने वालों में मंडलीय सचिव जितेंद्रपाल सिंह, राजपाल शर्मा, रामवीर सिंह, आनंद शर्मा, सूरजबली शर्मा, कालूराम, बिल्लू उर्फ मनजीत, संतरपाल, रणवीर सिंह, संग्राम सिंह आदि थे।
मुख्य बातें
उत्तर प्रदेश किसान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें