फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के पास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी तुषार पुत्र राम अवतार की सांवरिया टेलीकॉम के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर तुषार दुकान बंद कर शहर में सामान लेने गए थे। इस बीच शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर तुषार पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लैपटॉप, कंप्यूटर, एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल फोन, चार्जर, मोबाइल फोन कवर आदि सामान जल चुका था। तुषार के अनुसार करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है। एसओ के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें