फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
्बागपत। महिलाओं के लिए विकास की राह खुलने जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1500 महिलाओं के लिए स्वरोजगार के प्रशिक्षण का लक्ष्य मिला है। प्रशिक्षण दिलाकर महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। 51 ग्राम संगठनों को 38 लाख रुपये स्टार्टअप फंड वितरण का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

महिला स्वावलंबन के लिए उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में स्वयं सहायता समूह गठित हैं। चालू वित्तीय वर्ष में महिला स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य मिला है।
इसमें नव गठित स्वयं सहायता समूहों की 1500 सदस्यों का चयन होगा। महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर स्वरोजगार के नेतृत्व की क्षमता पैदा करने, विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने, समूह तथा बैंक से ऋण प्राप्त करने जैसी बुनियादी बातों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसका मकसद पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कृषि, दूध उत्पादन, सब्जी की खेती, सिलाई-कढ़ाई, दुकान, हैंडिक्राफ्ट जैसे छोटे काम शुरू कराकर महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। इससे महिला स्वावलंबन का सपना पूरा होगा। साथ ही गांवों में गरीबी उन्मूलन की राह भी आसान होगी। बागपत में छह हजार स्वयं सहायता समूहों से 60 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं।38 लाख रुपये स्टार्टअप फंड मिलेगा : उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक ने बागपत में 51 ग्राम संगठनों को महिला स्वरोजगार के लिए स्टार्टअप फंड देने का लक्ष्य दिया है। प्रत्येक ग्राम संगठन को 75 हजार रुपये यानी कुल 38.25 लाख रुपये का स्टार्टअफ फंड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें