मोदीपुरम - शोभित विवि में आयोजित कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी और अन्य।
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग गेट 2026 और जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स जेम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
शुरुआत डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने की। आईआईटी रुड़की के प्रो. अमिया कुमार नायक, प्रो. उदय सिंह ने छात्रों को गेट और जेम परीक्षा की संरचना, प्रभावी तैयारी की रणनीतियों, उच्च शिक्षा,अनुसंधान के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न एनआईटी, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इन परीक्षाओं के महत्व, इनके माध्यम से मिलने वाले आकर्षक कॅरियर विकल्पों पर विस्तार से बताया। कुलपति प्रो. डॉ विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि गणित, इंजीनियरिंग, गेट परीक्षा की रीढ़ है, जो छात्र गणित में प्रवीण हैं, वह गेट परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान प्रो. डॉ. आरके जैन, डॉ. ज्योति, डॉ. हरिओम शर्मा, रविंद्र , डॉ. श्याम सुंदर पाल, डॉ. निधि त्यागी, अभिनव पाठक, डॉ. संदीप, डॉ. आसिफ, डॉ. अनिकेत, विजय महेश्वरी, डॉ. करिश्मा आदि मौजूद रहे। संवाद