फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुकी हुईं 150 फाइलों का पासपोर्ट मेले में हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट डाकघर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर 18 और 19 दिसंबर को लगे पासपोर्ट मेले में 150 लोगों की रुकी फाइलों का निस्तारण किया गया। इनमें कई फाइल नाम, पते में त्रुटि और पुलिस सत्यापन की वजह से रुक गई थी। मेले में गाजियाबाद से आए वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक मनोज कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

मेले में मेडिकल थाना, नौचंदी थाना क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने बताया कि उनकी फाइल पुलिस सत्यापन की वजह से रुक गयी थी। इस समस्या का हल करते हुए बताया कि उनको फाॅर्म भरकर पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद जाना पड़ेगा। वहीं कुछ लोग ऐसे पहुंचे जिनकी फाइल ही बंद हो गई है ऐसे में उनको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने और फाइल नंबर अंकित कर समस्या का निस्तारण करने की बात कही गई। मनोज कुमार ने बताया कि हस्ताक्षर और नाम गलती की समस्या ज्यादा मिली हैं। वहीं किसी के आधार में जन्मतिथि और पता गलत दर्ज होने के चलते भी फाइलें रुकी हुई थीं। कई लोगों की समस्याओं को हल कर दिया गया है। जिसकी समस्या का यहां निस्तारण नहीं हो पा रहा है उनको पासपोर्ट कार्यालय पर बुलाया जाएगा। इस मौके दस्तावेज अधिकारी रोहित कुमार, विकास कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें