मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित सिटी स्टेशन से दो नवंबर को 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। 48 घंटे बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर पीड़ित परिवार ने शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि दो नवंबर की शाम उसकी पत्नी 15 वर्षीय बेटी को लेकर सिटी स्टेशन पर गई थी। इस दौरान बेटी ने पानी पीकर आने की बात कहीं थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो पत्नी को चिंता हुई थी। उसने स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया कि पत्नी का मोबाइल भी बेटी के पास था ऐसे में उसके नंबर पर फोन किया तो वह भी स्विच ऑफ मिला। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायतपत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।