फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ताइक्वांडो के 15 खिलाड़ियों का मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू कराते प्रधानाचार्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को बालक-बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालक वर्ग में हर्ष महार का मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में संगम सिंह, तुषार, निखिल, हिमांशु और वंशदीप ने स्थान बनाया। अंडर-19 बालक वर्ग में जयदेव, ओजस सिंह, राजा और शोभित का चयन किया गया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में ईशा रानी, काव्या, विशाखा और अभिलाषा ने मंडल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अंडर-19 बालिका वर्ग में खुशी का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सुनील कुमार, रविंद्र सैनी, मीनाक्षी तोमर, तनु तोमर और श्रेयांश शर्मा ने सहयोग किया। वहीं ईशु चौहान, सोनवीर, गायत्री और निशि ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजकीय इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू कराते प्रधानाचार्य स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें