फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, सामूहिक नमाज अदा करने पर 15 गिरफ्तार, 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 May 2020 05:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र के गांव उमाही कला से सामूहिक रूप से नमाज अदा कर रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इतने ही लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि गांव उमाही में जकरिया मस्जिद में सरकारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुमे की नमाज अदा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एहसान, शेरदिन, फरमान, शाकिर, परवेज, यामीन, हम्माद, इसराइल, सद्दाम, दिलशाद, मरगूब, सलमान, जरीफ, साबिर व आलिम को मौके से गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने फरार 15 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का उल्लंघन, सामूहिक रूप से पढ़ रहे थे नमाज, पुलिस ने 13 के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 15 के खिलाफ नामजद, जबकि 15 अन्य के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर धारा 188, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें