फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर पालिका की ओर से विशेष व्यवस्था करने के लिए चेयरपर्सन ने पालिका अधिकारियों को किया निर्देशित।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना।
नगर पालिका चेयरपर्सन डा. नीरा चंद्रा ने शिवरात्रि पर कांवड़ियों के लिए नगर पालिका की ओर से शिविर लगाकर, जलपान, आरओ वाटर और फलों आदि की विशेष व्यवस्था करने के आदेश पालिका अधिकारियों को दिए हैं।
चेयरपर्सन डा. नीरा चंद्रा ने पालिका अधिकारियों को आदेशित किया कि मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव मंदिर पर पालिका की ओर से टेंट लगाकर जलपान, आरओ वाटर और फलों की व्यवस्था करें। बड़ा महादेव मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर आओ वाटर टैंकर, मोबाइल टायलेट, गारबेज कंपेक्टर, सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन और सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करें, जो किसी भी प्रकार के कूडे़ को त्वरित निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका के जेट क्लीनर से मंदिर के फर्श की सफाई निरंतर हो, मंदिर के आसपास मुख्य मार्ग की सफाई पालिका रोड स्वीपर एवं सफाई कर्मचारियों के माध्यम से कराई जाए। नगर के मुख्य मार्गों एवं मंदिरों के आसपास स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए चूना का छिड़काव कराएं। महादेव मंदिर के आसपास स्थित रजवाहे की पटरी की जेसीबी एवं अन्य उपकरणों से सफाई सुनिश्चित करें। नहर से लेकर बड़ा महादेव मंदिर तक के तीन किलोमीटर के हस्तिनापुर मेरठ मार्ग पर 19 से 21 जुलाई तक सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक पालिका के सचल पथ प्रकाश व्यवस्था करें। आकस्मिक परिस्थितियों में जेनरेटर की व्यवस्था, नगर के सभी 40 सीसीटीवी कैमरों के पालिका के कंट्रोल कक्ष से कांवड़ियों के आवागमन पर नजर रखें। किसी आकस्मिक घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें। नगर के दो किमी. मार्ग पर कांवड़ियों के लिए आरओ वाटर रिक्शा से शरबत का मिश्रण कर सचल वितरण की व्यवस्था, मुख्य शिव मंदिरों पर 20 जुलाई को फॉगिंग एवं कीटनाशक का छिड़काव, प्रमुख स्थानों पर मक्खी मारक बोर्ड लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही उक्त व्यवस्था के पर्यवेक्षण, निरीक्षण एवं संचालन के लिए ईओ डा. संतोष चतुर्वेदी, कर अधीक्षक विनय सागर, अवर अभियंता निर्माण व सफाई निरीक्षक जयपाल सिंह आदि को निर्देशित किया है।

मुख्य बातें
शिव भक्तों के लिए जलपान, आरओ वाटर, मोबाइल टायलेट एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था रहेगी
नगर पालिका चेयरपर्सन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें