फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर बढा।-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन


भीम गौडा एवं बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने के कारण बढ़ा खतरा

हस्तिनापुर (मेरठ)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश और बिजनौर बैराज से गंगा में लगातार छोड़ जा रहे पानी से जलस्तर बढ़ गया है। इससे गंगा किनारे बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। भीम गौड़ा बैराज हरिद्वार से बुधवार को गंगा में एक लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह बृहस्पतिवार दोपहर तक खादर क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ के हालात पैदा कर सकता है।
पिछले कई दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बरसात का असर खादर क्षेत्र में बाढ़ का संकट पैदा कर सकती है। भीम गौड़ा बैराज हरिद्वार से डिस्चार्ज से गंगा के बढे़ जलस्तर ने लोगों की नीद उड़ा दी है। वहीं, बधुवा़, खेड़ीकला, दुधली, भीकुंड, मखदुमपुर, गांवड़ी आदि गांवों में बृहस्पतिवार को बाढ़ के हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर तैनात जेई मनोज त्रिवेदी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बरसात के चलते बुधवार दोपहर एक बजे हरिद्वार से गंगा में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह बृहस्पतिवार तक यहां के क्षेत्र में पहुंच जाएगा। इससे गंगा किनारों से पानी बाहर जा सकता है। यह कई गांव के जंगलों में पहुंच सकता है। इससे किसानों की फसलों पर संकट आ सकता है। प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देख खादर क्षे़त्र में अलर्ट घोषित कर दिया है। तहसीलदार राजबहादुर सिंह का कहना है कि बरसात के दिनों में गंगा के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा रहता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से क्षेत्र में सात बाढ़ चौकी बनाई गई हैं। जिन पर लेखपालों की तैनाती की गई है। ये बाढ़ क्षेत्र के गांवों का पूरा ध्यान रखेंगे। उनका कहना है कि एक लाख 28 हजार क्यूसके पानी से बाढ़ जैसे हालात नहीं हो सकते हैं। यह जल गंगा के किनारों के अंदर ही चलता है। एक-दो स्थानों से ही इस स्थिति में पानी बाहर निकलता है। जिससे क्षेत्र के गांव में बाढ़ की स्थिति नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें