फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने कराया गर्मी का अहसास, पारा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी बना हुआ है। बुधवार को बारिश के बाद जहां गर्मी से राहत रही, वहीं बृहस्पतिवार को उमस ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश से दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को उमस बढ़ने से तापमान भी बढ़ गया। गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। तापमान बढ़कर 35 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। 26 और 27 जून को फिर से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें