फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के कठपुतली बनकर बेहतर काम नहीं हो सकता, दबाव में हैं योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यक्रम में बोले संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज
कहा, पाकिस्तान से पींगें न बढ़ाएं प्रधानमंत्री, न मैच खेलें, मेरठ में पाक के नारे लगना दुर्भाग्यपूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के विचार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अच्छे व्यक्ति हैं। लेकिन वे मोदी के दबाव में हैं। मोदी उन्हें टारगेट देते हैं, जिसे वे पूरा करते हैं। मोदी की कठपुतली बनकर बेहतर काम नहीं हो सकता है। योगी को योग करके प्रदेश के बारे में सोचना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चक्रपाणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका से पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने को कहते हैं और दूसरी तरफ बिना बुलाए पाकिस्तान जाकर पींगें बढ़ाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दोस्ती अगर करनी है तो पाकिस्तान सीमा पर आतंकी भेजने बंद करे। उन्होंने कहा कि मोदी योग का भी ऐसे प्रचार कर रहे हैं, जैसे उन्होंने ही इसकी शुरुआत की हो। योग शिवजी ने किया। अब बच्चों से पूछो तो योग के लिए मोदी का नाम लेते हैं, यह गलत है। योग के लिए पतंजलि ने काम किया है। लेकिन यह भी दुखद है कि बाबा रामदेव भी इस पर मौन हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और सूबे में योगी दोनों सरकारें फेल हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था तो खराब है ही, गड्ढे तक योगी सरकार नहीं भरवा पाई है। सहारनपुर में इतनी बड़ी हिंसा हो गई है और मुख्यमंत्री वहां गए नहीं। मेरठ में पाकिस्तान के नारे लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ही नहीं होने चाहिए।
बीफ खाने वाले की जुबान काटने का कानून हो
चक्रपाणि महाराज ने कहा कि बीफ (गोमांस) एक वर्ग का मुद्दा नहीं होना चाहिए। गो माता है, यह सभी के लिए है। ऐसा नहीं होना चाहिए भाजपा का व्यक्ति गोमांस खा लेगा उसे कुछ नहीं कहा जाएगा। चक्रपाणि महाराज बोले, मैं तो कहता हूं कि बीफ खाने वाले की जुबान काटने का कानून हो, मगर इसकी शुरुआत उस भाजपा नेता से हो जो कहता है कि वह गोमांस खाता है। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों की गाय में बड़ी आस्था है। गोहत्या के लिए वे फतवा तक जारी करते हैं। उन्होंने कैराना पर कहा कि वहां गुंडों से लोग परेशान थे, हिंदू भी और मुसलमान भी। लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया गया।
विज्ञापन

शांति का बम होगा सेक्युलर मोर्चा
चक्रपाणि महाराज ने कहा कि कई बार राजनीतिक पार्टियां आग लगाने का प्रयास करती हैं, जिससे समाज का ताना-बाना बिगड़ने का डर होता है। इसके लिए सर्व समाज का हित सोचने वाले लोगों की जरूरत है और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा शांति का बम साबित होगा, जो सर्व समाज के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें