फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत पर बिफरे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 06एनजेडबी08आर
विज्ञापन

(नोट - फोटो अवरेंद्र जी की मेल पर है)
नजीबाबाद। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे लोगों के सब्र का बांध टूट गया। नागरिकों ने चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नलकूप का बेहतर संचालन कर 24 घंटे के भीतर नागरिकों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने की मांग की।
नगर के मोहल्ला मकबरा स्थित वाल्मीकि बस्ती एवं कब्रिस्तान के निकट नगरपालिका परिषद का नलकूप है। नलकूप से जुड़ीं भूमिगत पाइप लाइनों से क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति की जाती है। नागरिकों का आरोप है कि बीते पांच दिनों से क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है और नगरपालिका प्रशासन एवं कर्मचारियों को कोई सुध नहीं है। दिन में अधिकांश समय पानी नहीं मिलता और जब पानी मिलता है, तो पर्याप्त नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम क्षेत्रीय नागरिकों रमित घाघट, रामपाल सिन्हा, मोहित, आशीष राजपूत, आशीष पहलवान, मुकेश, राजू, दीपक, संतोष, मनोज, मिथलेश, माया आदि ने पानी की किल्लत पर रोष व्यक्त करते हुए चेयरमैन मुअज्जम खां के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेयरमैन पर नागरिकों में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए पानी के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। दर्जनों लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, महामंत्री नकुल अग्रवाल ने भी नागरिकों की समस्या सुनी। उन्होंने चेयरमैन पर वर्ग विशेष के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए पेयजल की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की। नागरिकों ने पुलिस को कानून हाथ में न लेने के प्रति आश्वस्त करते हुए नगरपालिका प्रशासन को चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कर उन्हें वापस लौटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें