फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति पर बाइक टैम्पू में घुसी दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। डिवाइडर रोड पर एक युवक तेज रफ्तार बाइक के साथ टेंपो में जा घुसा। हेलमेट न लगाने के चलते युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। खून बहने से न रुकने पर उसे मोदीपुरम के अस्पताल से आनंद अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पल्हैड़ा निवासी प्रदीप पुत्र अमर सिंह पल्लवपुरम की चौहान मार्केट में प्लंबर का काम करता है। वह दुकान से बाइक से घर जा रहा था। डिवाइडर रोड पर अचानक सामने से टेंपो आ गया। स्पीड पर नियंत्रण होने पर वह बाइक समेत टेंपो में जा घुसा। आसपास के लोगों ने प्रदीप को बमुश्किल टेंपो से निकाला। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे मोदीपुरम के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से आनंद अस्पताल रैफर कर दिया गया। इस भिड़ंत में टेंपो चालक समीर भी घायल हो गया। लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। एसओ पल्लवपुरम बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रदीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें