फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद मुस्लिम कैदियों को मिले बेहतर सुविधाएं: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। भाजपाइयों ने सोमवार को उपकारागार में जेल उपाधीक्षक से मुलाकात कर जेल में बंद मुस्लिम रोजेदार बंदियों की रमजान माह में रोजा इफ्तारी व सहरी की व्यवस्था सुचारु रुप से करने पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा के नेतृत्व में उपकारागार पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जेल उपाधीक्षक से भेंट कर जेल में बंद मुस्लिम रोजेदार बंदियों को रमजान माह में रोजा इफ्तारी व सहरी की व्यवस्था सुचारु रुप से करने की व्यवस्था पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने हिंदू समाज के त्योहारों पर उपवास (व्रत) रखने वाले बंदियों की भी उपवास खोलने के लिए उचित भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में जेल उपाधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में नगर महामंत्री आनंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन धीमान, प्रवीण गोयल, अजय गर्ग, अरुण सिंघल, नरेश राणा, दीपक वर्मा, सुमन धीमान, विजय सैनी, प्रेम चंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने उपकारागार में जेल उपाधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें