फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकातपुर विद्युत उपसंस्थान पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगलसोती । बरकातपुर विद्युत उपसंस्थान पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। प्रदर्शनकारियों का दो टूक कहना था कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्या नहीं सुनेंगे, तब तक वे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं होने देंगे।
बिजनौर से विद्युत निगम के एसडीओ भजनलाल ने देर शाम धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों से बात की। उन्होंने 10 जून तक दो शिफ्टों में सात-सात घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 10 जून के बाद बरकातपुर विद्युत उपसंस्थान को स्वाहेड़ी में नवस्थापित विद्युत उपसंस्थान से संबद्घ कर 18 घंटे बिजली देने के प्रयास किए जाएंगे। इस पर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरकातपुर स्थित 132 केवी विद्युत उपसंस्थान पर किसानों ने बिजली कटौती में विरोध में रविवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। धरने के पहले दिन किसानों के बीच कोई भी विद्युत अधिकारी नहीं पहुंचा था। जिससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने सोमवार दोपहर विद्युत उपसंस्थान से संबद्घ सौफतपुर, भागूवाला, तिसोतरा, राजपुर नवादा, चंदक, तिमरपुर बिजलीघरों की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। किसानों का कहना था कि बिजली कटौती से किसान जूझ रहे हैं। लेकिन अधिकारी किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए हठधर्मिता पर आमादा है । सोमवार शाम छह बजे तक भी कोई विद्युत अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने के कारण विद्युत उपसंस्थान से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्णत: बंद थी। प्रदर्शनकारियों में दिनेश कुमार, हुकम सिंह, शेखर, अजय, सत्यपाल, मुकेश, रोहित, जितेंद्र, तेजपाल सहित कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें