फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की प्रेस काफ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। इस अभियान में सबसे ज्यादा जोर 18 से 21 वर्ष तक की आयु वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर होगा। जो मतदाता मताधिकार से छूटे हैं, उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गौरव वर्मा ने बचत भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा ‘कोई मतदाता न छूटे’ नारे के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा मतदाताओं एवं छूटे हुए अन्य मतदाताओं के पंजीकरण के लिये यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विश्ेाष अभियान के दौरान समस्त छूटे हुए पात्र नागरिकों द्वारा प्रारूप 6 को ईआरओ कार्यालय में डाक द्वारा तथा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन भी प्रस्तुत किया जा सकता है।
दो विशेष दिन होंगे
एडीएम के अनुसार अभियान के दौरान बीएलओ 1 जुलाई से 31 जुलाई तक घर-घर भ्रमण करेंगे। अभियान के दौरान जहां रैली निकलेगी तो 9 और 23 जुलाई को बूथ लेवल पर सभी बीएलओ, अधिकारी और राजनैतिक दलों के लोग मौजूद रहकर मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

31 अगस्त तक निस्तारण
एडीएम के अनुसार अभियान के दौरान प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान एडीएम (एलए) राजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, एसडीएम सदर कुमार भूपेंद्र, एसीएम संतोष बहादुर सिंह, एडीओ सुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- मतदाता सूची में किया जाएगा शामिल, छूटे मतदाता भी जुड़ेंगे
- 18 से 21 साल के बीच के आयु वाले युवा होंगे अभियान में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें