फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोजगार मेले में 145 युवाओं का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ कॉलेज में हुआ आयोजन, 450 युवाओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न संकायों के 145 छात्र-छात्राओं का विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में चयन हुआ। रोजगार देने के मामले में स्किल सेतु कंपनी 61 चयन के साथ पहले स्थान पर रही जबकि नवज्योति फाउंडेशन ने 38 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया।
रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवेक कुमार गर्ग और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने दीप जलाकर किया। संचालन वाणिज्य संकाय के प्रो. डॉ. दीपक वर्मा ने किया। विवेक कुमार गर्ग ने कहा कि आज के दौर में डिग्री के साथ कौशल, संवाद क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान भी सफलता के लिए जरूरी हैं। वहीं, प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना भी है।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि मेले में जुपिटर इंटरनेशनल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, स्टैनफोर्ड क्रिकेट इंडस्ट्रीज, शुभम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, ट्रैक बोन, जेके मैनेजमेंट सॉल्यूशन, बीडीएस कॉलेज ऑफ लॉ, शांति निकेतन कॉलेज ऑफ लॉ और एबीएम जॉब्स सहित कई संस्थानों ने भाग लिया। मेले में 450 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चली।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में संचालित हैं ये कोर्स
मेरठ काॅलेज में कंप्यूटर साइंस में बीएससी, एमएससी, बायोटेक्नोलाजी में बीएससी एवं होम साइंस एंड क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में बीएससी के कोर्स संचालित हैं। इसके साथ ही फूड एंड न्यूट्रिशन में एमएससी का कोर्स भी है। इसके अलावा परंपरागत कोर्स में एलएलएम, एलएलबी, बीएससी, बीकाम, एमकाम, एमएससी एवं बीएड भी संचालित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें