फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया था। पीड़ित ने पुलिस पर बिना कार्रवाई किए ही उसे छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह कई वर्ष पूर्व संन्यास लेेकर बाहर चली गई थी। इस दौरान गांव में रहने वाला उसका देवर अचानक लापता हो गया था। वह बीते सोमवार को ग्राम प्रधान के आवास पर देवर का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंची। वहां ग्राम प्रधान नहीं मिला था। आरोप है कि बाद में ग्राम प्रधान पीड़ित के आवास पर पहुंचा। उसने गालीगलौज कर पीड़ित से अश्लील हरकत की। उसने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पीड़ित मंगलवार को थाने पहुंची और पुलिस पर बिना कार्रवाई किए ही छोड़ने का आरोप लगाया। पीड़ित ने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया था। उसे बाद में 141 का नोटिस तामील कराकर छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें