फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मवाना। कसबे के रामबाग में किराए पर मकान लेकर रह रहा कैली दौराला निवासी युवक मकान के जाल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा मिला। जबकि बराबर वाले कमरे में उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ सो रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दौराला कैली निवासी नितिश शर्मा (32) पुत्र महेश चंद शर्मा अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रामबाग में मकान किराए पर लेकर रहता था। वह यहां चालक के पप में नौकरी कर रहा था। उसकी पत्नी रश्मि ने बताया कि दो दिन से वे अपने परिवार में गए हुए थे। बीती रात जब वे देर तक नहीं आए तो वह बच्चों को लेकर सो गई। वह रात रात में करीब 12 बजे जागी तो उसने देखा की पति जाल पर लेटा हुआ है। आवाज लगाई तो नहीं बोले। हिलाने पर भी जब नहीं हिले तो मकान मालिक को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कंपाउडर को बुलाया तो उसने मृत बताया। इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि नितिश शर्मा किसी हत्या के मामले में जेल में था। वह तीन चार महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें