सरधना। बुद्ध बाजार स्थित मंदिर में रविवार को पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुजारी घर से मंदिर में गया था। वह दोपहर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उन्हें वह मंदिर में मृत मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, उन्होंने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुद्ध बाजार स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर है। जिसमें मोहल्ला स्वामियान निवासी 70 वर्षीय गायत्री प्रसाद पुजारी हैं। वह रविवार सुबह घर से मंदिर गया और दोपहर तक्र हीं लौटा। इस पर परिजनों ने मंदिर जाकर देखा तो वह मृत मिला। स्थानीय लोग जानकारी पाकर काफी संख्या में एकत्रित हो गए। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।