अमर उजाला ब्यूरो
माछरा/ मुंडाली। भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की तथा भाजपा की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा गोविन्दपुरी ने क्षेत्र के बड़ागांव, रहदरा, माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, मऊखास, नंगलामल, हसनपुर कलां, शोल्दा, बहरोड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मेरठ-गढ़ मार्ग पर रविवार को भगवती फार्म हाउस पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिससे भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र गुर्जर एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। वह भाजपा कि केेंद्र व प्रदेश सरकार की विकासशील योजनाओं की जानकारी देंगे। वहीं, मनोज शर्मा ने भी गांवों में नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि गठबंधन विरोधियों का कुछ भी नहीं है। भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए। इस दौरान भंवर सिंह तोमर, लोकेश तोमर भगवानपुर, प्रधान अनिल तोमर, राकेश त्यागी, मनवीर मलिक, धर्मेन्द्र, राकेश, चौधरी इरफान, राशिद अहमद, आदि साथ रहे।
मुख्य बातें
मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित भगवती फार्म में रविवार को होगा सम्मेलन