जानीखुर्द। गावं पांचली खुर्द स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का भाजपा विधायक ने शनिवार को उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव पांचली खुर्द में पावटी मार्ग पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया गया है। केन्द्र से क्षेत्र के आधा दर्जन गावों को विद्युत आपूर्ति की जाएगी। नवनिर्मित विद्युत केन्द्र का शनिवार को उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है गांवों में भी विद्युत आपूर्ति 24 घंटे दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्यों में तेजी आई है। इस दौरान विद्युत निगम से अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा, उपखंड अधिकारी कुलदीप आदि मौजूद रहे। वहीं, गण्यमान्य व्यक्तियों में राकेश कश्यप, नीरज नेक, संचित गर्ग भोला, पंकज चौहान, विपिन चपराणा, अभिमन्यू सांगवान, नवीन आदि मौजूद रहे।