फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा-चोली पहनकर तापसी ने तानी रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
तापसी ने तानी रिवाल्वर तो तालियों से स्वागत
विज्ञापन

धनपुर-रामपुर के जीआईसी में हुई फिल्म सांड की आंख की शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
घाघरा-चोली पहनकर तापसी ने जैसे ही रिवाल्वर तानी तो दर्शकों ने जोरदार ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। दादी प्रकाशी तोमर के गेटअप में उन्होंने जैसे ही निशाना लगाया भीड़ चिल्लाने लगी। इस पर बाउंसरों ने लोगों को शांत कराया। दरअसल धनपुर-रामपुर में इन दिनों फिल्म सांड की आंख की शूटिंग चल रही है। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में निशानेबाजी के दृश्य फिल्माए गए।
जौहड़ी गांव में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म को डायरेक्टर अनुराग कश्यप बना रहे हैं। फिल्म में दादी चंद्रो की भूमिका में भूमि पेडनेकर व प्रकाशी तोमर की भूमिका तापसी पन्नू निभा रही हैं। रविवार को धनपुर में नरेश के खेत में गीत के साथ गन्ने की कटाई व छिलाई का दृश्य कैमरे में कैद करने के बाद पूरी यूनिट मुंबई लौट गई थी। बुधवार को यूनिट बचे हुए सीन को कैमरे में कैद करने के लिए गांव पहुंची। लेकिन बारिश के कारण खेत में होने वाले शूट को कैंसिल कर दिया गया। सह निर्देशक हीरानंदनी व अंकुर के निर्देशन में दादी प्रकाशी तोमर की भूमिका निभा रही तापसी पन्नू ने निशानेबाजी की। इस एक सीन को कैमरे में कैद करने के लिए सह निर्देशक को तीन-चार बार दृश्य फिल्माना पड़ा। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने पर खेत के सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन

यूनिट ने लिया गन्ने का आनंद
फिल्म यूनिट ने बुधवार को शूटिंग खत्म होने के बाद गन्ने का आनंद लिया। यूनिट में शामिल सह कलाकार, कैमरामैन, गार्ड व अभिनेत्रियां भी गन्ने की मिठास लेते दिखे। ग्रामीण राहुल ने बताया कि यूनिट ने गन्ने की खीर खाने की इच्छा जताई है।
अभिनेत्रियों पर सुरक्षा का घेरा
अभिनेत्रियों की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वहां टीम के चुनिंदा सदस्य ही जा सकते हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पहले तो बाउंसर खड़े होते हैं। इसके बाद स्थानीय महिला पुलिस इसके बाद निजी सुरक्षाकर्मी रहते हैं। शूटिंग से पहले क्रू मेंबर सुरक्षाघेरा बनाते हैं, फिर अभिनेत्रियां शूटिंग करती हैं।
विज्ञापन

पहले होती है परीक्षा फिर शूटिंग
गांव के जिस राजकीय इंटर कॉलेज में शूटिंग हो रही है, उसमें सुबह बोर्ड परीक्षा होती है, उसके बाद शूटिंग होती है। गांव में ही टीम कैंप लगाकर रुकी है। जबकि अभिनेत्रियां दिल्ली रोड स्थित होटल में रुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें