फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्यपुरी के बाहर गेल गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- एक बिल्डर द्वारा करायी जा रही जमीन की खुदाई
- खुदाई के दौरान जेसीबी से टूटी गैस की पाइप लाइन
- दो घंटे तक चला कार्य, पाइप लाइन हुई ठीक
मेरठ। जेसीबी से खुदाई के दौरान चाणक्यपुरी के बाहर गेल गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस रिसाव होने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर गेल गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। गैस आपूर्ति बंद करके लगभग दो घंटे तक पाइप लाइन को ठीक करने का काम चला।
दरअसल चाणक्यपुरी के बाहर बिल्डर द्वारा जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। पाइप लाइन के स्थान को चिह्नित किए बगैर ही खुदाई किए जाने के कारण जमीन के नीचे दबी गेल गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि पाइप लाइन से गैस रिसाव होते ही जेसीबी ऑपरेटर मशीन लेकर भाग खड़ा हुआ। गैस रिसाव होता देख लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना गेल गैस कंपनी के अधिकारियों को दी। कुछ ही समय में कंपनी के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे तक पाइप लाइप को ठीक करने का काम चला। इस दौरान चाणक्यपुरी, अंसल कॉलोनी, गोल्डन टावर, ज्ञान निकेतन और क्लाउड नाइन की गैस आपूर्ति प्रभावित रही। इस संबंध में गेल गैस के डिप्टी जीएम विनोद अरोड़ा ने बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार............
गेल गैस ने गंगानगर में सीएनजी पंप खोला
मेरठ। गेल गैस कंपनी ने गंगानगर राधा गार्डन डिवाइडर रोड पर भी सीएनजी पंप खोल दिया है। शनिवार को कंपनी के डिप्टी जीएम ने सीएनजी पंप का शुभारंभ किया। हवन पूजन किया गया। अब गंगानगर क्षेत्र के वाहनों को सीएनजी लेने के लिए हापुड़ रोड और दिल्ली रोड नहीं आना पड़ेगा। इस पंप से मवाना रोड ही नहीं बल्कि किला रोड तक के सभी सीएनजी वाहनों को सुविधा मिलेगी। गेल गैस के डिप्टी जीएम विनोद कुमार अरोरा ने बताया कि गंगानगर में सीएनजी पंप पर हर समय 16 हजार 500 किलो सीएनजी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें