फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के खिलाफ कांट्रेक्टर एसोसिएशन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के खिलाफ कांट्रेक्टर एसोसिएशन का प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। बीएसएनएल विभाग पर उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों का करीब एक हजार करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। ठेकेदारों का आरोप है कि पिछले पांच महीनों से विभाग भुगतान नहीं कर रहा है। समय से भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने गढ़ रोड स्थित पश्चिम परिक्षेत्र बीएसएनएल कार्यालय पर धरना दिया। ठेकेदारों का कहना है पश्चिम उप्र पर दो सौ करोड़ रुपये से ऊपर का बकाया है। जबकि पूरे उप्र में एक हजार रुपये से ज्यादा विभाग पर बकाया चल रहा है। जिसके कारण ठेकेदारों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक दिवसीय धरना देकर ठेकेदारों ने विभाग को चेताया, कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो सभी कार्य बंद कर देंगे। ठेकेदारों ने केंद्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा को मामले में शिकायती पत्र भेजा है। धर्मेंद्र सारस्वत, गौरी शंकर गुप्ता, कर्मवीर बालियान, अशोक बालियान, योगेश अग्रवाल, देवेंद्र यादव, संजीव चौधरी सहित अन्य ठेकेदार मौजूद रहे। हालांकि मामले में बीएसएनएल पश्चिम परिक्षेत्र कार्यालय के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कांट्रेक्टर के बकाया को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार किया। उन्होंने कहा ठेकेदारों के बकाए को लेकर कोई मामला नहीं है। ठेकेदार बेकार में विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें