मूर्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन
मेरठ। बसपा के शासनकाल में हुए मूर्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को एसएस पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले सभी कार्यकर्ता कचहरी आंबेडकर पार्क से जुलूस की शकल में कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष भंवर सिंह ने बताया कि प्रदेश में मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए पार्क और मूर्ति भ्रष्टाचार का संज्ञान कोर्ट के द्वारा लिया गया। उन्होंने कहा कि मायावती के द्वारा किया गया अपनी मूर्तियों का निर्माण जनता के द्वारा दिये गए कर के द्वारा करवाया गया है। अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मांग की है कि मायावती द्वारा किया गया अपनी मूर्तियों के निर्माण में आया खर्च उन्हीं के द्वारा लिया जाए और इसकी रिकवरी जल्द से जल्द करके भारत सरकार के कोष में जमा कराई जाए। इस आश्य का एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा, प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता राजकुमार चौहान, दिनेश सिंह, सोहनलाल शर्मा, रविंद्र पुंडीर, सुरेंद्र तोमर, तेजवीर, प्रदीप सिंह, सतपाल सिंह आदि रहे।