- शटडाउन लेने के बाद भी नहीं काटी लाइन
फोटो---
मोदीपुरम। पल्हैड़ा में पल्लवपुरम बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन पल्हैड़ा गांव में फाल्ट ठीक करने के दौरान करंट से झुलस गया। लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पल्हैड़ा निवासी कपिल पल्लवपुरम बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। बृहस्पतिवार शाम कपिल पल्हैड़ा में फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर गया था। जब वह खंभे पर चढ़ा तो लाइन कट न होने के कारण करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। कपिल के परिजनों ने बिजलीघर पर तैनात कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में बिजलीघर के जेई चंद्रप्रकाश ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बिजलीघर पर एसएसओ राजवीर तैनात था। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने बताया कि कपिल की 25 फरवरी को शादी है। पिता जगत सिंह ने जेई और एसएसओ के खिलाफ लापरवाही बरतने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जनक सिंह ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।