भाजपाइयों ने फूंका ममता का पुतला
मेरठ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कमिश्नरी चौराहे पर पुतला फूंका। अध्यक्ष संजीव प्रधान ने ममता पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए बताया कि शारदा चिटफंड घोटाले में फंसी ममता बनर्जी ने संविधान व सुप्रीम कोर्ट का अपमान किया है। वह निरंतर पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कोर्ट के आदेश के बाद भी सीबीआई की टीम को बंधक बनाया और कोलकाता के आयुक्त राजीव कुमार के आवास पर जांच नहीं करने के लिए धरने पर बैठ गई। राष्ट्रपति को ऐसी भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। इसी को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी का पुतला फूंका और पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। मोर्चा के कार्यकर्ता मुकेश सिंघल, लोकेश प्रजापति, मुनीश योगी, सुशील, जितेंद्र राणा, प्रवीन कसाना, राम प्रसाद, शीशपाल, सतीश प्रजापति, मृदुल चौधरी, दीपक चौधरी, सुमित तेवतिया, विशाल ठाकुर आदि रहे।