नरेंद्र महासभा के प्रमुख महासचिव नियुक्त
मेरठ। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के महानगर अध्यक्ष संजय यादव ने कसेरुखेड़ा के नरेंद्र यादव को महासभा मेरठ का प्रमुख महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।