फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसार के सभी लोग सुख के लिए कार्य करते हैं: जगद्गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जगद्गुरु शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि हर कोई व्यक्ति सुख चाहता है, दुख नहीं। संसार के सभी लोग सुख के लिए कार्य करते हैं। दुख के बाद ही सुख मिलता है। भागवत में माता कुंती ने भगवान श्रीकृष्ण से दुख मांगा। भगवान कृष्ण ने पूछा कि हस्तिनापुर की राजमाता होते हुए भी आपने दुख क्यों मांगा। इस पर माता कुंती ने कहा कि दुख के कारण ही श्रीकृष्ण आप हमारे जीवन में आए हैं।
विज्ञापन

यह संदेश जगद्गुरु ने मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कहते हुए दिया। उन्होंने कहा कि माता कुंती ने सुख प्राप्ति के बाद भगवान को न भूल जाएं, इसलिए दुख मांगा। दुख के बीच में ही सुख की प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत में होने वाली घटनाओं का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, जगद्गुरु ने इस पर विस्तार से बताया। कथा में बिजेंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। शाम के समय मुजफ्फरनगर से आए भजन गायकों ने प्रभु के भजन गाकर सभी भक्तों को प्रभु चरणों में लीन होने को मजबूर कर दिया। भजना संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके उपरांत पवन गोदियाल और कविता गोदियाल ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, विपिन गोयल, संजय खुराना, विपिन गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, रवि रावल, राजीव मित्तल, विजय अग्रवाल, संजय बिंदल, जितिन बिंदल, विजय किशन, राहुल व दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- जगद्गुरु शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में दिया संदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें