फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने की जोत ली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही जोत ली जमीन
विज्ञापन

- एसडीएम ने पुलिस को दिए जांच के आदेश
खरखौदा। गांव सेतकुआं निवासी धीरज पुत्र रोशन के अनुसार उसकी उलधन गांव में पैत्रक खेती की जमीन है। धीरज भूमि में तीसरे हिस्से का खातेदार है। लेकिन दूसरे पक्ष ने उसके हिस्से की जमीन न देकर कम दी थी। जिसमें परिवार से ही बंटवारे को लेकर न्यायालय में वाद दायर है। जिसमें न्यायालय ने 23 फरवरी 2016 को फैसला धीरज के पक्ष में कर दिया तथा उक्त जमीन में तीसरे को हिस्सेदार भी घोषित कर दिया। जिसमें पीड़ित ने 18 जून 2018 को जमीन पर कब्जे लेने की मांग की। 29 जून 2018 को उसकी जमीन पर कब्जा हो गया तथा डोलबंदी भी हो गई थी। आरोप है कि बाद में आरोपी जयकरण पुत्र रोशन ने उक्त मेढ़ को तोड़ दिया तथा जमीन को अपनी जमीन में मिला लिया। पीड़ित ने एसडीएम से फिर डोलबंदी की मांग की। जिसमें बृहस्पतिवार को पुलिस व तहसील कर्मचारियों के सामने मेढ़ बनाई गई। लेकिन आरोप है कि आरोपी में पुलिस के सामने ही मेढ़ को तोड़ दिया। शुक्रवार को जब एसडीएम सदर कस्बे में गोशाला के निरीक्षण के लिए पहुंची तो पीड़ित की मांग पर एसडीएम थाने पहुंचीं तथा पुलिस को पीड़ित की जमीन पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया। जिसमें बाद में पुलिस ने आरोपी पक्ष को हिरासत में ले लिया तथा जमीन पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें