शोभित विवि में मानवाधिकार पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन
मोदीपुरम। शोभित विवि में मानवाधिकार पर एक दिवसीय बेसिक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सूरत सिंह, एसपी क्राइम मेरठ डॉ. बीपी अशोक, डॉ. एसपी गर्ग, डॉ. अनुपमा गोयल, डॉ. आरके उपाध्याय, प्रो. आशीष अरुण कौशिक, डॉ. एपी गर्ग एवं डॉ. रश्मि नागपाल ने सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम को राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन के सौजन्य से आयोजित किया गया। डॉ. रश्मि नागपाल ने सभी अतिथियों एवं डेलीगेट्स का स्वागत किया। डॉ. बीपी अशोक ने मानव अधिकार के उल्लघंन पर अपने विचार व्यक्त किए। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने कहा कि इस आयोजन से सभी को लाभ मिलेगा। डॉ. एसपी गर्ग ने मानव अधिकार की उत्पत्ति, आवश्यकता एवं अर्थ पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुपमा गोयल ने मानव अधिकार का वास्तविक अर्थ समझाया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। ट्रेनिंग प्रोग्राम में डॉ. अनीता राठौर, मीडिया प्रभारी अभिषेक डबास, डॉ. रेखा वर्मा, वर्षा पूनिया, जैनब नकवी, छात्र प्रणव, सक्षम, तुषार, सार्थक, रंजीत आदि का योगदान दिया।