सेंट मेरीज एकेडमी में आया सांता क्लॉज
मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी कैंट में शनिवार को क्रिसमस समारोह मनाया गया। छात्रों के बीच साइकिल पर सांता क्लॉज आया। लाल-सफेद कपड़े पहनकर जैसे ही सांता क्लॉज ने हॉल में प्रवेश किया। छात्रों ने ताली बजाकर सांता का स्वागत किया। छात्रों को सांता से उपहार पाने की उत्सुकता साफ नजर आई। सभी ने मिलकर कैरल्स गाए। प्रभु के जन्म की झांकी सजाई। नाटिका व नृत्य के जरिए परमेश्वर के संदेश लोगों तक पहुंचाए। ब्रदर डेनिस जोजफ ने सभी छात्रों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। स्टाफ ने सहयोग दिया।