फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरी आफत की बारिश, शहर में पानी ही पानी

Tue, 25 Sep 2018 02:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर में हर ओर जलभराव हो गया। नाले उफने तो सड़कों पर गंदगी आ गई। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया। वहीं हर तरफ लोग पानी से बंद हुए अपने दो पहिया और चौपहिया वाहनों को खींचते नजर आए। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सरकारी कार्यालय भी सूने सूने दिखाई दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रविवार को शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। इस कारण जहां शहर की सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया वहीं बिजली भी गुल हो गई। बागपत रोड, रोहटा रोड, दिल्ली रोड, खैरनगर चौराहा, एनएएस कॉलेज मार्ग, प्रहलाद नगर, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, जाकिर कॉलोनी, फतेहउल्लापुर, नगर निगम, कमिश्नरी चौराहा आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। वहींथापर, पटेल नगर से निकलकर बच्चा पार्क, छीपी टैंक की तरफ आने वाला नाला ओवर फ्लो हो गया, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।इसी प्रकार ओडियन नाला और अन्य नालों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें