फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के बाढ़ पीड़ितों को छह लाख रुपये देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों को छह लाख देंगे शहर विधायक
विज्ञापन

मेरठ। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शहर विधायक रफीक अंसारी आगे आए हैं। उन्होंने विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने का प्रस्ताव रखा है, जबकि अपनी सैलरी से एक लाख रुपये का चेक लखनऊ में दे दिया है। मंगलवार रात उन्होंने यह जानकारी दी।
शहर विधायक का कहना है कि केरल के लोग बाढ़ की वजह से बड़ी मुश्किल में हैं। इसके अलावा बाढ़ के पानी की वजह से अब केरल में जलजनित बीमारियां भी फैल रही हैं। वहां कई लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों विधानसभा सत्र में नेता विरोधी दल रामभुवन सिंह ने यह कहा था कि जितने भी सपा विधायक हैं, वह अपनी निधि से पांच-पांच लाख रुपये केरल के लोगों को देना चाहते हैं। लिहाजा वह भी सीडीओ को इस संबंध में पत्र लिखेंगे, क्योंकि यह पैसा सरकार का है और विधायक निधि अपने ही क्षेत्र में इस्तेमाल के आदेश हैं। अगर मुख्यमंत्री चाहें तो वह इसे मंजूरी दे सकते हैं। अगर मंजूरी मिली तो यह पैसा केरल के पीड़ितों को चला जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज से भी जिलाधिकारी के माध्यम से केरल दवाइयां भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे दो लाख रुपये
मेरठ। केरल में आई बाढ़ से पीड़ितों के पुनर्वास और राहत के लिए संयुक्त व्यापार संघ द्वारा दो लाख रुपये की धनराशि भेजी है। संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ ने बताया कि केरल में आरएसएस की इकाई सेवा भारती बाढ़ पीड़िताें के लिए काम कर रही है। उनके बैंक खाते में व्यापार संघ द्वारा दो लाख रुपये की धनराशि मंगलवार को आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें