मेरठ। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण और पदक वितरण समारोह हुआ। इसमें 280 छात्रों को पदक वितरित किए गए। वहीं छात्राें ने अनुशासन की शपथ ली।
हेड ब्वाय के लिए हर्षित त्यागी, हेड गर्ल के लिए श्रेष्ठा गर्ग, चीफ प्रीफेक्ट के लिए माधव गौर, श्रद्धा शर्मा, चीफ मार्शल प्रियांश त्यागी, तान्या गोयल तथा डिसीप्लेन इंचार्ज के लिए अनिकेत चोपड़ा, शोभा भंडारी को पदक प्रदान किए गए। जूनियर हेड ब्वाय के लिए आराध्य मलिक, जूनियर हेड गर्ल के लिए श्रेष्ठा शर्मा, जूनियर चीफ प्रीफेक्ट के लिए पुष्पराज सिंह, अपाला जूनियर मार्शल के लिए भव्य शर्मा, तनिष्का त्यागी को पदक दिए।
नैनो हेड ब्वाय के लिए कार्तिक अरोड़ा, हेड गर्ल के लिए काश्वी शर्मा, चीफ प्रीफेक्ट के लिए चैतन्य पांडे, सोनाक्षी शर्मा तथा चीफ मार्शल के लिए कुशाग्र भसीन, अंश प्रकाश को पदक दिए। हर्ष बजाज, शौर्य रस्तोगी, यशस्वी शर्मा, नंदिनी अग्रवाल, प्रियांशु तिवारी, कनिष्का भारद्वाज, तन्वी तोमर, यश बालियान, देवांश शर्मा, कृष्णवीर सिंह, श्रीप्रिया, मनीत कौर, अमन गुप्ता, अर्नव अग्रवाल, धर्मप्रकाश तिवारी, पुष्कर सिंह, देविका, एकता, प्रथम चौहान और देवन राज को मार्र्शल पदभार दिया। प्रियांशु तिवारी, सलोनी लोहिया और इशिका त्यागी, नेहा साहनी, राफिया चौधरी, राजन, दीपशिखा, जूही भटनागर और स्पर्श गुप्ता को पदक दिए गए। मनन मनि, अनुभव राठौर को स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण के लिए, इको क्लब के अंतर्गत इकरा सैफी और साहिल प्रकाश को, संगीत एवं नृत्य विभाग के लिए सिंफनी क्लब के अंतर्गत सार्थक त्यागी और अंश गोयल को, साहित्यिक गतिविधियों के लिए जाह्नवी, रिचा, पावनी त्यागी, अनुष्का और ध्रुव को, सेरेब्रम क्लब के लिए आदित्य मोहन और लक्ष्मी भारद्वाज को, आईसीटी क्लब के लिए शुभम अग्रवाल और जावेद अली को खेल विभाग के लिए अमीषा और कार्तिक डागर को और हैरिटेज क्लब के अंतर्गत सुगंध और रिमझिम को पदक प्रदान किए गए। सभी को प्रिंसिपल डॉ. अल्पना शर्मा ने शपथ दिलाई।