फुटबाल प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
मेरठ। द्वितीय खेल चेतना मेले में सुभारती विवि में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मुख्यातिथि भाजपा नेता आलोक सिसौदिया रहे। पहला मुकाबला रज्जन फुटबाल क्लब और डीपसाइट के बीच खेला गया। रज्जन फुटबाल क्लब ने 4 -0 से विजयी प्राप्त की। दूसरा मुकाबले में गोल्डन बूट ने 5-0 से मैच जीत लिया। तीसरे मैच में मेरठ यूनाइटेड ने चंदा फु टबाल क्लब को 3-1 से हराया। जबकि अंतिम मुकाबला आर्यंस व ड्रीम फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इस मैच में आर्यंस टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। सभी मैचों में शानदार मुकाबले देखने को मिले। निर्णायक भूमिका में रजत, राहुल, विप्लव त्यागी रहे । प्रतियोगिता में डॉ. अमित चौधरी, क्रीड़ा भारती की मीडिया प्रभारी श्वेता, प्रदीप शर्मा, जयराज सिंह व जगदीश आदि मौजूद रहे।