सजकर आए बच्चे, मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
मेरठ। गार्गी गर्ल्स स्कूल किंडर गार्टन में बाल शिशुओं द्वारा जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्या अनुपमा सक्सेना ने बच्चों के प्रतिभा की प्रशंसा की। एसएस पब्लिक स्कूल में रंगोली, मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। प्रधानचार्या निशा भटनागर ने कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बताया। राधेश्याम मोरक्का सरस्वती विद्या मंदिर माधव कुंज में दही हांडी कार्यक्रम मनाया। प्रधानाचार्य जगेंद्र कुमार त्यागी ने शुभकामनाएं दी। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियों को संस्कृति के प्रति बताया। मां कौशल्या देवी सरस्वती शिशु मंदिर गांधीनगर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड पर कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण की बाल सखाओं को दिखाया गया। मेट्रो पब्लिक स्कूल में बच्चों ने श्री कृष्ण के गानों पर डांस किया। कालका पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने प्रशंसा की। द मेट्रो किड्स शताब्दीनगर में बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए। किड्स लैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल गुप्ता ने बधाई दी। ब्लिस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या रागिनी सोनी ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बारे में बताया। मनोहरी देवी शिशु वाटिका शास्त्रीनगर में झांकियां निकाली गई। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद अग्रवाल मनमोहन रहे। गंगानगर स्थित द ऐवन्यू पब्लिक स्कूल, मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल तिलकपुरम, महर्षि विद्या मंदिर बहचौला में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुए।