फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में लगे अधिकारी पटरी से उतरी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल का अमला जहां राजस्व लक्ष्य पूरा करने में जुटा है वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी है। लाइनमैनों के बिजली चोरी पकड़ों अभियान में लगे होने से फाल्ट ठीक होने में देरी हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दी गई बिजली का राजस्व वसूलने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दे रखे हैं। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने इसके लिए राजस्व वसूली कैंप लगाने और बिजली चोरी पकड़ने के लिए मासरेड अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मासरेड अभियान में कंपनी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विजिलेंस टीम भी लगी है। कनेक्शन काटने और जोड़ने के लिए टीम के साथ लाइनमैन भी रहते हैं। इससे विभाग को राजस्व वसूलने और बिजली चोरी रोकने में तो मदद मिल रही है, लेकिन बिजली आपूर्ति बेपटरी होती जा रही है। मांग अत्यधिक होने पर सिस्टम पर पड़ने वाले लोड से होने वाले फाल्ट ठीक होने में देरी हो रही है। सूचना के बाद भी कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंच रहे हैं। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा का कहना है कि फाल्ट तुरंत अटेंड किए जा रहे हैं। अगर कर्मचारी लापरवाही करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

10 घंटे गुल रही सुपरटेक पामग्रीन की बिजली
बृहस्पतिवार को सुपरटेक पामग्रीन अपार्टमेंट की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। यहां फुंकी 11 केवी की पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) को नोएडा से मंगाया गया। सुबह 11 बजे गई बिजली रात 9 बजे तक ही चालू हो सकी। अधिकारियों ने बताया स्टोर में पीटी उपलब्ध नहीं होने के चलते इसे नोएडा से मंगाया गया था। इसके चलते बिजली आपूर्ति में देरी हुई। सवाल उठता है कि स्टोर में पीटी खत्म होने पर इसका इंतजाम क्यों नहीं किया गया। इसके अलावा टीपीनगर स्थित कन्हैया वाटिका में घंटों तक बिजली नहीं मिली। लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, नौचंदी, एमईएस, टाउन हाल, लेडीज पार्क, एल ब्लॉक, हापुड़ रोड, रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघरों से ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब यहां बिजली न कटती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें