फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां फाउंडेशन ने किया बेटियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां फाउंडेशन ने किया बालिकाओं का सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। बेटियां फाउंडेशन की सदस्याओं ने बालिकाओं का सम्मान किया। बृहस्पतिवार को बेटियां फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ रोड में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। संस्था सदस्याओं ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिया। उन छात्राओं क ो सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरी कक्षा ही नहीं बल्कि विद्यालय में सर्वाधिक अंक लिए। छठवीं से बारहवीं की छात्राओं का सम्मान हुआ। छठवीं में निशा, सातवीं में नुसरत, आठवीं में साईबा, नवीं में अनंता, दसवीं में हुजैफा, ग्याहरवीं में रिमशा, बारहवीं आर्ट में आशा, विज्ञान में मुस्कान का सम्मान हुआ। संस्था अध्यक्ष अंजू पांडे ने सम्मानित किया। सुधा अरोड़ा ने जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। विद्यालय की प्राचार्या पूनम गोयल ने संस्था का आभार दिया। संचालन रिश्म ने किया। सुनीता, हुमा, संतोषी, अंजू, फराह, अंकिता, शुभा, रुबीना ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें