नैनीताल बैंक ने मनाया 97वां स्थापना दिवस
मेरठ। नैनीताल बैंक लिमिटेड के 97वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर खुशी मनाई। अधिकारियों ने ज्योति निवास में जाकर अनाथ बच्चों को खाना व मिठाई वितरित की। सभी ग्राहकों को लगातार अच्छी सेवा देने का आश्वासन दिया गया। बैंक प्रबंधन एसपी सिंह ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सभी कर्मचारियों को उपहार दिए गए।