फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पुराने फ्लैटों में आयी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में फ्लैटों में आयी दरारें
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित चावली देवी स्कूल वाली गली में चार साल पहले एक बिल्डर द्वारा बनाए गए फ्लैटों में बारिश के दौरान दरारें पड़ गयी। छत भी टपकनी शुरू हो गयी। जिसको देखकर इन फ्लैट में रहने वाले परिवारों में दहशत व्याप्त हो गयी। दहशतजदा परिवार लोग घरों से बाहर बैठ गये।
ब्रह्मपुरी निवासी अक्षय कंसल आदि ने बताया कि करीब करीब पांच साल पहले आठ परिवारों ने ये फ्लैट खरीदे थे। लेकिन शुक्रवार की रात बरसात के चलते अक्षय कंसल, पंकज जैन, सतीश शर्मा, तरुण शर्मा, विशाल रस्तौगी प्रदीप साहू, वीरेंद्र जैन, चंद्रप्रकाश जैन आदि परिवारों के फ्लैट दरक गए । पीछे की दीवार नीचे की ओर बैठ गई और अंदर दीवारों में दरार आ गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि फ्लेट खरीदने के बाद से ही इनमें खामियां थी शिकायत के बाद भी बिल्डर्स ने कुछ नहीं किया। अब फ्लेट दरकने से परिवारों को इनके गिरने का डर सता रहा है। देर रात तक संगीता कंसल, वर्षा, सुनीता, अनीता, मंजू, अलका, पूनम आदि कई महिलाएं बाहर सड़क पर खड़ी थीं।
विज्ञापन

ममता, ऊषा, तुषार का कहना है कि उन्होंने अपनी कमाई की समस्त पूंजी फ्लैट खरीदने में लगा दी। इसकी शिकायत उन्होंने बिल्डर से की तो उसने कोई मदद करने से ही इंकार कर दिया है। जिसके बाद मदद के लिए भाजपा नेता राकेश गौड़ को बुलाया गया। भाजपा नेता ने भी बिल्डर से बात करने का प्रयास किया। भाजपा नेता ने जिला प्रशासन को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें