मेरठ। जिला जज आलोक कुमार सक्सेना ने शनिवार पूर्वाह्न कचहरी परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। जिला जज ने कचहरी परिसर की सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। 13 न्यायालय भवन में काफी दिनों से बंद पड़ी लिफ्ट के विषय में जानकारी लेकर उसे अविलंब चालू कराने के लिये निर्देश दिए। परिवार न्यायालय के निरीक्षण के दौरान वहां काफी संख्या में वादकारी उपस्थित थे। अदालत में काफी भीड़ थी तथा वहां पर अदालत में ही ऑफिस स्थापित होने पर उन्होंने नाजिर धनपाल से विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला जज ने 12 न्यायालय भवन व 13 न्यायालय भवन में निरीक्षण करते हुए शौचालय व सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई।