फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज

विज्ञापन
विज्ञापन
हज प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

मेरठ। हज कमेटी के निर्देशानुसार 14 जुलाई से हज यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। इस्माईल नगर स्थित मदरसा दारूल उलूम के बोर्डिंग हाउस में शहर जमियत उलेमा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। आलिमा हज्जन तैय्यबा, हज्जन आइशा ने महिला हज यात्रियों को हज करने का तरीका समझाया। मौलाना अमीर ने हज के महत्व पर प्रकाश डाला। हज्जन फराह दीबा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मदरसा दारूल उलूम के शिक्षक मौलाना फुरकान, सुहैल सिद्दीकी, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, मौलाना कारी सलमान कासमी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें