मेरठ। लंबित मांगों के पूरा न होने पर आंदोलनरत लेखपालों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल तहसीलों में कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। वहीं लेखपालों की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा प्रमाण पत्रों का काम प्रभावित हो रहा है। क्योंकि लेखपालों द्वारा आय, जाति और मूलनिवास प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट जारी की जाती है। लेकिन लेखपालों की हड़ताल से रिपोर्ट जारी न होने से प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं।