फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तेजी से होगा डाकघरों में काम
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ मंडल के 82 डाकघरों में मंगलवार से कोर सिस्टम इंटीग्रेटर व्यवस्था लागू हो गई। इसके बाद मेरठ और बागपत जनपद के डाकघरों में और तेजी से काम होगा।
मंगलवार को शहर के प्रधान डाकघर में बरेली परिक्षेत्र के डाक निदेशक शंकर प्रसाद ने इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के लागू होने के बाद नकदी लेन देन, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पार्सल आदि काम तेजी से होंगे। शाखा डाकघर और उप डाकघरों के बीच कैश भेजने की प्रक्रिया, समरी, कैश बुक आदि बनाने की प्रक्रिया बदल जाएगी। प्रत्येक कर्मचारी की खुद की लॉग इन आईडी होगी। तबादला होने के बाद भी वो उसका प्रयोग करेगा। ऐसे में कर्मचारी की काम के प्रति जिम्मेदारी बढे़गी। वेतन, पदोन्नति आदि प्रकरण और शिकायतों का निस्तारण सब ऑन लाइन हो जाएगा। संचालन डाक निरीक्षक वीके सिंह ने किया। इसमें एसके त्रिवेदी, एससी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद बाद प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर ने सिटी डाकघर में इस सिस्टम का शुभारंभ किया। रेंगर ने कहा कि अभी तक डाकघरों में अलग-अलग काम के अलग साफ्टवेयर थे। लेकिन नई व्यवस्था में सभी काम एक ही साफ्टवेयर पर होंगे।
विज्ञापन

दर्पण योजना जल्द
डाक निदेशक ने बताया कि मेरठ और बागपत जनपद के ग्रामीण शाखा डाकघरों में दर्पण योजना जल्द लागू होगी, जिमसें सभी डाकघरों को हैंड डिवाइस दी जाएगी जिससे वे डाकघर के सभी कार्य इस तकनीक से प्रतिदिन कर सकेंगे। डाक अधीक्षक ने कहा कि अब ग्राहक अपने मोबाइल पर ही अपनी डाक, पार्सल आदि डाक सेवाओं की जानकारी और सुविधा ले सकेंगे। प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को डाकघरों की सेवा पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें