फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग बाबा बर्फानी के दरबार पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए कई वर्षों से चल रहे आंदोलन के क्रम में नया मोड़ आया है। सियासी दलों से उपेक्षा मिलने की बात कहने वाली हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति ने अब बाबा बर्फानी के दरबार में जाकर बेंच के लिए प्रार्थना करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में समिति का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गया है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक देवकी नंदन शर्मा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि वादों की संख्या लगातार बढ़ने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को काफी परेशानी हो रही है। राजनैतिक दल भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अब केंद्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी बाबा अमरनाथ जाकर भगवान से बेंच की स्थापना के लिए प्रार्थना करेंगे। संयोजक देवकी नंदन शर्मा के अनुसार उनके नेतृत्व में विनोद राणा, देवेंद्र राणा, सर्वेश शर्मा, रमन गुप्ता, सचिन कुमार, सरसपाल, विजयपाल सिंह, नरेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें