मेरठ। गाजियाबाद में खेल महोत्सव में आयोजित शॉटपुट प्रतियोगिता में मेरठ की महक पार्चा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। कोच गौरव त्यागी ने बताया कि अंडर-16 बालिका शॉटपुट प्रतियोगिता में महक ने प्रतिभाग किया और रजत पदक पर कब्जा जमाया। पदक जीतने पर विपिन मनोठिया, सुनील, पप्पू चौहान, राजेंद्र, विनोद, कमल राज, तारा चंद, गणेश चंद, नरेंद्र, विकास, अजय व रवि आदि ने बधाई दी।